Top News
Next Story
NewsPoint

DM ने तिगरी मेले में लगने वाले स्काउट शिविर के संबंध दिये निर्देश

Send Push

Jagruk Youth News, 4 october 2024, Amroha ,Amroha News, अमरोहा। जनपद अमरोहा में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद अमरोहा के स्काउट गाइड पदाधिकारियों ने संस्था की अध्यक्ष और नई जिलाधिकारी  निधि गुप्ता से मुलाकात की। संस्था के पदाधिकारियों ने बुकें देकर और स्कार्फ पहना कर उनका स्वागत किया। डी0 ओ0 सी0 अजय कुमार ने सभी का परिचय कराया।

अनिल कुमार ने  संस्था द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों, गतिविधियों, जनपदीय स्काउट गाइड रैली, कैंप आदि के बारे में विस्तार से अवगत कराया तथा साथ ही तिगरी गंगा मेले में लगने वाले विशाल स्काउट शिविर के बारे में भी विस्तृत चर्चा की। जिलाधिकारी ने तिगरी मेले में लगने वाले स्काउट शिविर के संबंध में संस्था के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

'
 इस अवसर पर मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड एवम अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव, स्काउट संस्था के प्रादेशीय उपाध्यक्ष/प्रधानाचार्य जे0 एस0 हिन्दू इण्टर कॉलेज अमरोहा डॉ0 जी0 पी0 सिंह, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त  ब्रजेश कुमार, पूर्व स्काउट आयुक्त/प्रधानाचार्य ए0 के0 के0 इण्टर कॉलेज आदिल अब्बासी, कोषाध्यक्ष  अनिल कुमार, अतुल कौशिक, डी ओ सी  मंजू सिंह और अजय कुमार उपस्थित थे।

Written By Rohit Kumar journalist

यह भी पढ़ें- 
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now